चिकन पॉक्स में खुजली होने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 16:28

चिकनपॉक्सः खुजली से राहत पाने के लिए अपनाएं ये तरीके
चिकनपॉक्स (चेचक) में शरीर पर दाने निकल आते हैं और इनमें खुजली होती है। इस खुजली से निजात पाने के लिए आप इन उपायों को कर सकते हैं।
चिकनपॉक्स (चेचक) की बीमारी में शरीर पर दाने निकल आते हैं। इसके साथ ही बुखार भी रहता है। इस दौरान चिकनपॉक्स से पीड़ित को बहुत दर्द भी होता है। चिकनपॉक्स का अभी सीधा इलाज तक नहीं आया है लेकिन इसका वैक्सीन जरूर उपलब्ध होता है। वैसे, चिकनपॉक्स अपने आप ही एक से दो सप्ताह में ठीक होने लगता है। चिकनपॉक्स में शरीर पर निकले दानों में खुजली होती है। इस खुजली से निजात पाने के लिए आप इन उपायों को कर सकते हैं। उपायः
1- जिस किसी को भी चिकनपॉक्स हुआ हो, उसे हाथों में मोजे पहनकर सोना चाहिए जिससे कि रात में अनजाने में खुजली करते समय दानों में खरोंच न लगे। रात में इस बात का अहसास नहीं होता है कि आप अपने शरीर को खुजली कर रहे हैं। इसके अलावा अपने नाखूनों को बड़ा न होने दें। बड़े नाखून से खुजली से आपके इंफेक्शन हो सकता है।2- चिकनपॉक्स की खुजली से छुटकारा पाने के लिए नीम एक अच्छा विकल्प होता है। नहाने के समय बाल्टी के पानी में नीम की पत्ती डालें। नीम की पत्ती में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं। इसके साथ ही नीम की पत्ती में संक्रमण को भी रोकता है। 3- स्नान करने के लिए, एक बाल्टी पानी में कुछ नीम के पत्ते डालें और फिर अपने ऊपर पानी डालें। नीम के पत्तों में शक्तिशाली जीवाणुरोधी और एंटीवायरस गुण होते हैं जो चकत्ते के त्वरित उपचार को बढ़ावा दे सकते हैं और संक्रमण को रोक सकते हैं। आप गर्म पानी में दलिया भी डाल सकते हैं और स्नान के लिए उस पानी का उपयोग कर सकते हैं।4- गर्म पानी में ओटमील मिलाकर भी चिकनपॉक्स की खुजली दूर कर सकते हैं। इसके अलावा नमक का पानी चिकनपॉक्स में होने वाली खुजली मिटाने में बहुत मदद करता है। 5- अगर बहुत ज्यादा खुजली हो रही है और बिना खुजली किए आप रह नहीं सकते तो नीम के पेड़ छोटी टहनी से खुजली वाली जगह पर धीरे से ब्रश करें। इससे आपको राहत मिलेगी। एक बाद याद रखें कि ब्रश करने से पहले नीम की टहनियों को गर्म पानी से धो लें, ताकि आपको कोई नुकसान न पहुंचे।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info